Tuesday, June 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासरयू में स्नान के दौरान बड़ा हादसा, तीन महिलाओं की डूबने से...

सरयू में स्नान के दौरान बड़ा हादसा, तीन महिलाओं की डूबने से मौत, दो की तलाश जारी


◆ एक को बचाने के प्रयास में पांच महिलाएं गहरे पानी में समाईं, गोताखोर और स्टीमर से चलाया गया रेस्क्यू अभियान


अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के सनाहा गांव के पास सरयू नदी में मंगलवार को स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। स्नान करने गई पांच महिलाएं गहरे पानी में डूब गईं। सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और स्टीमर की मदद से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। अब तक तीन महिलाओं को नदी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं दो अन्य महिलाओं की तलाश देर शाम तक जारी रही।

जानकारी के अनुसार सनाहा गांव निवासी मरियम (18) पुत्री असलम, रशीदा (15) पुत्री राशिद, नाजिया (15) पुत्री अकरम, सजरुल (40) पत्नी अकरम तथा उनकी रिश्तेदार शाहीन (35) पुत्री मुस्तकीम निवासी पूरे भुलई, नगर पंचायत खिरौनी, सरयू नदी में स्नान करने गई थीं। बताया जा रहा है कि स्नान के दौरान एक किशोरी का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के प्रयास में अन्य महिलाएं भी नदी की तेज धारा में फंसकर डूबने लगीं।

मौके पर मौजूद लोगों ने महिलाओं को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी सोहावल सविता देवी और रौनाही थाना प्रभारी रतन कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों और स्टीमर की सहायता से नदी में सर्च अभियान चलाया गया। देर शाम तक दो महिलाओं की तलाश जारी थी।

घटना की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह भी घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments