Sunday, June 28, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या में शुरू हुई कैंसर विशेषज्ञों की ओपीडी, दिल्ली के चिकित्सकों ने...

अयोध्या में शुरू हुई कैंसर विशेषज्ञों की ओपीडी, दिल्ली के चिकित्सकों ने मरीजों को दिया परामर्श


◆  दिव्य हॉस्पिटल में लगी विशेष ओपीडी, शुरुआती जांच और समय पर उपचार पर दिया गया जोर


अयोध्या। कैंसर मरीजों को घर के नजदीक विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार को अयोध्या में विशेष कैंसर ओपीडी का आयोजन किया गया। परिक्रमा मार्ग स्थित दिव्य हॉस्पिटल में आयोजित इस ओपीडी में दिल्ली के एचसीएमसीटी मणिपाल हॉस्पिटल के वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच कर उपचार संबंधी सलाह दी।

सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित ओपीडी में मणिपाल कॉम्प्रिहेंसिव कैंसर सेंटर एवं ऑन्को रोबोटिक सर्जरी के प्रमुख डॉ. सुरेंद्र कुमार डबास तथा एचसीएमसीटी मणिपाल हॉस्पिटल, द्वारका के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. हिमांशु शुक्ला ने मरीजों का परीक्षण किया और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।

विशेषज्ञों ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कैंसर के मामलों की संख्या लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। विशेष रूप से मुँह, सिर और गले के कैंसर के मरीज अधिक सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जागरूकता की कमी और समय पर जांच नहीं होने के कारण अधिकांश मरीज बीमारी की उन्नत अवस्था में चिकित्सकों के पास पहुंचते हैं, जिससे उपचार जटिल हो जाता है।

डॉ. सुरेंद्र कुमार डबास ने कहा कि कैंसर की समय पर पहचान होने पर उपचार की सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि रोबोटिक सर्जरी और मिनिमली इनवेसिव तकनीकों के माध्यम से जटिल कैंसर का भी अधिक सटीक एवं प्रभावी उपचार किया जा सकता है, जिससे मरीज जल्दी स्वस्थ हो पाते हैं।

डॉ. हिमांशु शुक्ला ने कहा कि ओरल कैंसर भारत में सबसे अधिक पाए जाने वाले कैंसरों में शामिल है। तंबाकू, धूम्रपान और मदिरापान इसके प्रमुख कारण हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि मुँह में लंबे समय तक छाले, गांठ, निगलने में परेशानी या कोई घाव लंबे समय तक ठीक न हो तो बिना देर किए विशेषज्ञ चिकित्सक से जांच कराएं।

दिव्य हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. वी.पी. सिंह ने कहा कि इस पहल से अयोध्या और आसपास के जिलों के मरीजों को शुरुआती जांच और विशेषज्ञ राय के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार की विशेषज्ञ ओपीडी आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि क्षेत्र के लोगों को उन्नत कैंसर चिकित्सा सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments