अयोध्या। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित वजीरगंज मोहल्ले के हैदरगंज क्रासिंग के पास रहने वालों ने जिलाधिकारी से जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत किया है। अपनी शिकायत में उन लोगो ने नाला के बगल से गए रास्ते में अतिक्रमण न होने देने की मांग की है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि मोहल्ला वजीरगंज के हैदरगंज क्रासिंग के पहले नाले के किनारे हिस्से पर अवैध कब्जा था। जो निर्माण में बाधा बना हुआ था। उसको लेकर निर्माण के समय काफी विवाद हुआ। अब नाला निर्माण सुचारु रूप से हो रहा है। लेकिन फिर से नाले के किनारे लोग कब्जा करना चाहते है। इस रोड से आने वाले करीब पांच दर्जन से ज्यादा परिवार का आना जाना है। गलियां पतली होने के कारण एम्बुलेंस, फायर बिग्रेड या कोई भी गाड़ियां आने में परेशानी होती है। इसमें अतिक्रमण न होने देने की मांग शिकायती पत्र में की गई है। शिकायती पत्र में सलीम अहमद, महताब हुसैन, मोहन, रमेश, लियाकत खां, मो सलीम, वसीर ने हस्ताक्षर किए है।