Thursday, August 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराम मंदिर चढ़ावा मामला: आठों आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए, सोमवार...

राम मंदिर चढ़ावा मामला: आठों आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए, सोमवार को विशेष अदालत में होगी पेशी


अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों को शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिला एवं सत्र न्यायालय, फैजाबाद में पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने सभी आरोपियों को 29 जून तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।

आरोपियों को एसओजी प्रभारी अपनी टीम के साथ न्यायालय लेकर पहुंचे। इससे पहले सभी का पुलिस लाइन स्थित अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए न्यायालय परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। पेशी के दौरान एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी और सीओ सिटी श्रेयश त्रिपाठी भी पूरे समय न्यायालय परिसर में मौजूद रहे।

आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में तथा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) निवेदिता सिंह के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

सीजेएम कोर्ट के अभियोजन अधिकारी के.सी. वर्मा ने बताया कि मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से अलग-अलग राशि में कुल 79,85,493 रुपये बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं और सोमवार को उन्हें भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गठित विशेष न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां मामले में आगे की सुनवाई होगी।

गौरतलब है कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच के दौरान पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की थी। मामले की जांच अभी भी जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments