◆ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बोले विधायक, विकास और योग की चेतना से बनेगा विश्वगुरु भारत
अयोध्या। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गुलाबबाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने सहभागिता करते हुए योग को भारत की सनातन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर बताया। कार्यक्रम का आयोजन पुरातत्व विभाग द्वारा किया गया।
विधायक ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का विज्ञान है। यह स्वयं को पहचानने और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज विश्व के 200 से अधिक देशों में करोड़ों लोग योग को अपनाकर भारत की सांस्कृतिक चेतना का सम्मान कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में स्वीकार किया जाना भारत की आध्यात्मिक परंपरा की वैश्विक स्वीकृति का प्रतीक है।



