Sunday, June 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यावैचारिक मतदाताओं पहचान में जुटी भाजपा, वोटर लिस्ट के हर पन्ने की...

वैचारिक मतदाताओं पहचान में जुटी भाजपा, वोटर लिस्ट के हर पन्ने की हो रही मैपिंग


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई ने संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से रविवार को महानगर के सभी 85 शक्ति केन्द्रों पर बैठकें आयोजित कीं। बैठकों में पार्टी पदाधिकारियों ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की।



अश्वनीपुरम शक्ति केन्द्र पर आयोजित बैठक में महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को सभी बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना जाए। इसके उपरांत बूथ समिति की बैठक आयोजित कर संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की जाए। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर रजिस्टर तैयार करने, वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की मैपिंग करने तथा वैचारिक मतदाताओं को सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए। साथ ही निष्क्रिय पन्ना प्रमुखों से संपर्क स्थापित कर उन्हें पुनः सक्रिय करने पर भी जोर दिया।

रामघाट शक्ति केन्द्र की बैठक में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका बूथ स्तर तक फैला मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संगठन की मजबूती सुनिश्चित होती है। पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने शक्ति केन्द्रों की नियमित बैठकों को संगठन विस्तार के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन में मदद मिलेगी।

विभिन्न बैठकों में मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, प्रवासी कार्यकर्ता एवं अन्य पदाधिकारियों ने भाग लेकर बूथ समितियों के कार्यों की समीक्षा की तथा संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुझाव दिए। इस दौरान तिलकराम मौर्य, बालकृष्ण वैश्य, शशि प्रताप सिंह, हरभजन गौड़, शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, अरविंद सिंह, रवि शर्मा, अमल गुप्ता, मीडिया प्रभारी अमित कुमार मिश्र, शिवम् शुक्ला, मुकेश तिवारी, रवि सोनकर, कपिल देव वर्मा, हेमंत जायसवाल, स्वप्निल श्रीवास्तव, शिव कुमार श्रीवास्तव, सुधा पाण्डेय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments