Sunday, August 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व जनपदभर में लगे योग शिविर, हजारों लोगों...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व जनपदभर में लगे योग शिविर, हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास


अम्बेडकर नगर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग सप्ताह के तहत शुक्रवार को जनपद के सभी विकास खंडों एवं पुलिस लाइन अकबरपुर में बृहद योग शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस कर्मियों तथा आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

पुलिस लाइन अकबरपुर में आयोजित योग शिविर में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने अनुशासन के साथ विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को योग की विभिन्न विधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण देते हुए इसके शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी।

योग प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास तनाव को दूर करने के साथ शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखने में सहायक है। उन्होंने लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने और परिवार व समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने प्रतिदिन योग करने तथा स्वस्थ, निरोग और सकारात्मक समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता से योग के प्रति जनपदवासियों का उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने 21 जून को राजकीय हवाई पट्टी पर आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से सहभागिता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ जीवन का आधार है और इसे जन-जन तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments