Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरई-रिक्शा से भिड़ी बाइक, युवक की मौत

ई-रिक्शा से भिड़ी बाइक, युवक की मौत

जलालपुर, अंबेडकरनगर। कटका थाना क्षेत्र के कटका-रफीगंज मार्ग पर शुक्रवार देर शाम बाइक और ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्राम सघन पट्टी, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ निवासी दीपक सिंह (30) पुत्र अनिल सिंह शुक्रवार देर शाम बाइक से कटका से रफीगंज बाजार की ओर जा रहे थे। खानपुर हुसैनाबाद गांव के पास पहुंचते ही उनकी बाइक की सामने से आ रहे ई-रिक्शा से जोरदार टक्कर हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि दीपक सिंह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भियांव पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कटका अक्षय पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments