Saturday, May 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजनसमस्याओं को लेकर सपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा...

जनसमस्याओं को लेकर सपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

अंबेडकरनगर। महंगाई, आरक्षण, पेपर लीक और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने सरकार पर विभिन्न वर्गों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए विरोध जताया और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर आयोजित धरने में बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया। नेताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम आदमी का बजट बिगड़ गया है, जबकि प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं ने युवाओं की मेहनत पर पानी फेर दिया है।
वक्ताओं ने आरक्षण व्यवस्था में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वंचित वर्गों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। साथ ही प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए गए। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद और अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है।
धरने को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है और आगे भी जनता की आवाज बुलंद करती रहेगी।
प्रदर्शन में सांसद लालजी वर्मा, विधायक राम अचल राजभर, विधायक राममूर्ति वर्मा, विधायक त्रिभुवन दत्त, जिलाध्यक्ष जंग बहादुर वर्मा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
धरना-प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। पुलिस बल की मौजूदगी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments