Saturday, May 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआरजेबी परिसर सुरक्षा में तैनात जवानों के लिए बना अत्याधुनिक हॉस्टल

आरजेबी परिसर सुरक्षा में तैनात जवानों के लिए बना अत्याधुनिक हॉस्टल

◆  बेगमपुरा में 228 क्षमता वाले ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण कार्य सम्पन्न


◆  22.22 करोड़ लागत से तैयार हुआ बेगमपुरा ट्रांजिट हॉस्टल प्रोजेक्ट


अयोध्या। बेगमपुरा क्षेत्र में आरजेबी परिसर सुरक्षा में तैनात जवानों के लिए निर्मित अत्याधुनिक ट्रांजिट हॉस्टल पूर्ण रूप से तैयार हो गया है। 22.22 करोड़ रुपये की लागत से विकसित यह परिसर अब पुलिस विभाग को सौंपे जाने की प्रक्रिया में है। पुलिस विभाग को आवंटित भूमि पर यह परिसर सुरक्षा कर्मियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवास प्रदान करेगा। ट्रांजिट हॉस्टल में 38 बैरक हैं, जिनकी क्षमता 6 व्यक्ति प्रति बैरक है। इससे 228 जवानों को एक साथ रहने की सुविधा उपलब्ध होगी। परिसर में चार ब्लॉक बनाए गए हैं।
बेसमेंट में स्टोर और मल्टीपरपज हॉल, दो और चार पहिया वाहन पार्किंग, भूतल पर 18 बैरक, शौचालय ब्लॉक, कमरे, किचन और डाइनिंग हॉल, प्रथम तल पर 20 बैरक, अतिरिक्त शौचालय और आवासीय सुविधाएं, हॉस्टल पूरी तरह से सिविल कार्यों के साथ तैयार है। वर्तमान में कार्य पूर्ण हस्तांतरण के लिए औपचारिक प्रक्रिया चल रही है। इसका वित्त-पोषण उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा किया गया। कार्य की शुरूआत 15 अक्टूबर 2024 को हुई थी और निर्धारित समयावधि में पूरा कर लिया गया।
अयोध्या में बढ़ते पर्यटन, धार्मिक आयोजनों और सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए ऐसे आधुनिक आवासीय परिसर की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। अब सुरक्षा कर्मी बेहतर वातावरण, स्वच्छ आवास, उचित खान-पान और आरामदायक रहन-सहन की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग द्वारा यह परियोजना बेहद गुणवत्ता के साथ पूरी की गई है। परिसर में प्राकृतिक रोशनी, वेंटिलेशन और आधुनिक सिविल डिजाइन का पूरा ध्यान रखा गया है, जो लंबे समय तक टिकाऊ रहे। लोक निर्माण विभाग खंड 2 के अधिशासी अभियंता उमेश चंद्र ने बताया कि जल्द ही औपचारिक उद्घाटन के बाद हॉस्टल को चालू कर दिया जाएगा, जिससे सुरक्षा कर्मियों को तत्काल लाभ मिल सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments