बसखारी अंबेडकर नगर। आगामी 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट पूरे प्रदेश में इस दिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए 200वींसंपूर्ति उत्सव के रूप मे मनाने जा रहा है। उसी क्रम में 30 मई दिन शनिवार को उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट इकाई अंबेडकर नगर के द्वारा एक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन डॉक्टर शरद यादव, के एन इंडस्ट्रीज ,प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट बसखारी के कार्यालय में किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ दोपहर तीन बजे से किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पत्रकार सुभाष चंद्र गुप्ता ने बताया कि हिंदी पत्रकारिता दिवस के इस अवसर को ऐतिहासिक बनाने के लिए संगठन के द्वारा अंबेडकर नगर उपज सम्मान की शुरुआत की जा रही है। इस विशेष अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकारों, संगठन से जुड़े विशेष मुकाम हासिल करने वाले पत्रकारों , समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले समाजसेवियों एवं कुछ प्रशासनिक अधिकारियों को अंबेडकर नगर उपज सम्मान से नवाजा जाएगा। साथ ही कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी पत्रकारों को भी सम्मान पत्र के माध्यम से सम्मानित करने का कार्यक्रम बनाया गया है। जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने बताया कि कम समय में संगठन के सदस्यों के सहयोग से यह आयोजन किया जा रहा। संगठन का विस्तार एवं आने वाले समय में इस कार्यक्रम को और भी भव्य रूप से मनाने की रूपरेखा बनाई जाएगी। शुक्रवार को पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के तैयारियों रूपरेखा तय करने के लिए डॉक्टर निर्पेंद्र श्रीवास्तव वरिष्ठ पत्रकार, आशा जायसवाल वरिष्ठ पत्रकार, जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता, कोषाध्यक्ष अरविंद त्रिपाठी वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर शरद यादव अपने विचार विमर्श किया।