Thursday, May 28, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासीवर कार्यों में बदहाली पर विधायक का फूटा गुस्सा

सीवर कार्यों में बदहाली पर विधायक का फूटा गुस्सा


◆ कहा- अधूरी और खराब सड़कों पर न किए जाए ठेकेदारों को भुगतान


◆ सर्किट हाउस में जल निगम के अधिकारियों व पार्षदों संग किया सीवर कार्यों की समीक्षा


अयोध्या। शहर में बदहाल सीवर व्यवस्था, महीनों से खोदी गई सड़कों और अधूरे पड़े कार्यों को लेकर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। सर्किट हाउस सभागार में जल निगम अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में विधायक ने अधिकारियों और ठेकेदारों की कार्यशैली पर तीखी नाराजगी जताते हुए कहा कि “जनता को परेशान करने वाली लापरवाही अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

बैठक के दौरान पार्षदों ने शहर के विभिन्न वार्डों में सीवर परियोजना की अव्यवस्था और सुस्त कार्यप्रणाली की पोल खोलकर रख दी। पार्षद अनुज दास ने बताया कि छह महीने पहले सड़क खोदने के बाद आज तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ, जिससे स्थानीय लोगों का आवागमन दूभर हो गया है। पार्षद अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि कई स्थानों पर महीनों से काम लंबित पड़ा है और संबंधित ठेकेदार संसाधनों के अभाव में काम तक नहीं करा पा रहा।

पार्षद दीप कुमार गुप्ता ने आदर्श पुरम कॉलोनी के सड़कों की बदहाली का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सीवर लाइन डालने के बाद सड़कें चलने लायक नहीं बची हैं। घोसियाना क्षेत्र में पाइप डालने के बाद ठेकेदार महीनों से गायब है। वहीं पार्षद अंकित त्रिपाठी ने लोगों के घरों में सीवर का पानी भरने की गंभीर शिकायत रखी। पार्षद ज्ञान केसरवानी ने मकबरा फतेहगंज रोड में चल रहे सीवर कार्य में जलनिगम की कार्यशैली पर सवाल उठाए। पार्षद विनय जायसवाल ने रामपथ पर खुले पड़े मैनहोल, ढक्कन गायब होने, सीवर ओवरफ्लो और कंट्रोल रूम द्वारा शिकायतों के निस्तारण में उदासीनता के मुद्दे भी जोरशोर से उठे।

इन शिकायतों पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने अधिकारियों को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए निर्देश दिया कि जब तक पुराने और अधूरे कार्य पूरे नहीं हो जाते, तब तक किसी भी नए स्थान पर सीवर लाइन का कार्य शुरू न किया जाए। उन्होंने अधिकारियो को निर्देश दिए कि सभी खोदी गई सडकों के गुणवत्ता पूर्ण निमार्ण से पहले  ठेकेदारों का भुगतान रोक दिया जाए।

विधायक ने कहा कि बरसात से पहले हर हाल में खोदी गई सड़कों का निर्माण पूरा होना चाहिए। उन्होंने जल निगम की कार्यशैली को अव्यवस्थित बताते हुए कहा कि अधिकारियों व कर्मचारियों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की जाएगी और कार्यशैली में सुधार न आने पर शासन को कार्रवाई की संस्तुति भेजी जाएगी।

बैठक जल निगम के अधीशाषी अभियन्ता नगरीय रोहित चौरसिया, सहायक अभियन्ता विवेक पाण्डेय, संतोष कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर, मीडिया प्रभारी अमित कुमार मिश्र, वरूण चौधरी, मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments