Saturday, September 21, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजुड़ रहा है भारत बढ़ रहा है कारवाँ- अमित कुमार वर्मा

जुड़ रहा है भारत बढ़ रहा है कारवाँ- अमित कुमार वर्मा

अंबेडकर नगर।  राहुल गाँधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा लोगों में एकता, शांति ,सद्भाव , प्यार बढ़ा रही तथा डर और नफरत की राजनीति खत्म कर रही है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने बसपा नेता

हाजी मोहम्मद सलीम को कांग्रेस की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि यह भारत जोड़ो यात्रा के बाद जिला कांग्रेस का हाथ जोड़ो अभियान की शानदार शुरूआत है।

जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी ने बताया कि राहुल गाँधी के जज्बातों और भारत जोड़ो यात्रा से प्रेरित होकर वरिष्ठ बसपा नेता हाजी मोहम्मद सलीम ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

कांग्रेस का झंडा थामते हुए हाजी मोहम्मद सलीम ने कहा कि देश को भाजपा द्वारा फैलाई गयी डर और नफरत की राजनीति, मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से कांग्रेस ही उबार सकती है बहुजन समाज पार्टी और उसकी मुखिया बहुजन नहीं बल्कि भाजपा का एजेंडा पूरा कर रही हैं इसलिए मैं बसपा छोड़ कांग्रेस परिवार में शामिल हो रहा हूँ।

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान और कांग्रेस के बढ़ते कारवां के मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार पाल ,उप्र कांग्रेस सचिव अमित जायसवाल, उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया प्रदेश महासचिव संजय तिवारी, पीसीसी सदस्य डा विजय शंकर तिवारी, गुलाम रसूल छोटू, जिला उपाध्यक्ष रवीश शुक्ला ,किसान कांग्रेस अध्यक्ष  वशिष्ठ पांडेय, प्रदेश सचिव संजय यादव,सुखीलाल वर्मा ने  बसपा छोड़ कांग्रेस परिवार का हिस्सा बने युवाओं को माला पहनाकर स्वागत किया।

बसपा छोड़कर, कांग्रेस में शामिल होनेवाले हाजी मोहम्मद सलीम के साथ प्रमुख रूप से अकरम, साकिब, फैसल, मो सैफ,मो सफीक,हसन रजा,एकलाख अहमद,मो इरफान, मो अली,बबलू, संजय,अखीलेश कुमार,गोलू, बृजभान गुप्ता, भोला गुप्ता, विशाल आदिल, मुंसिफ, अब्बास रेहान, अभय, सौरभ वर्मा, राजन कुमार, करण यादव, संदीप चौहान,आमिर, गुड्डू, मोहम्मद अनीस, असलम, इंसाफ, ताज मोहम्मद, रफीक, वीरेंद्र यादव, अभिषेक कुमार इत्यादि मौजूद रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments