Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर201 गुम मोबाइल बरामद, पुलिस ने लौटाई लोगों की मुस्कान

201 गुम मोबाइल बरामद, पुलिस ने लौटाई लोगों की मुस्कान


◆ करीब 40 लाख रुपये के मोबाइल रिकवर, मोबाइल रिकवरी सेल की बड़ी कामयाबी


अम्बेडकरनगर। जनपद पुलिस की मोबाइल रिकवरी सेल ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए कुल 201 मोबाइल फोन बरामद कर संबंधित लोगों को वापस सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत मोबाइल रिकवरी सेल ने लगातार प्रयास करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। अभियान की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेन्द्र कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी डॉ. तेजवीर सिंह द्वारा की गई।
पुलिस के अनुसार, जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मोबाइल गुम होने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इन शिकायतों के आधार पर पुलिस कार्यालय में गठित मोबाइल रिकवरी सेल ने तकनीकी सहायता और सर्विलांस के जरिए विभिन्न स्थानों से 201 मोबाइल बरामद किए। इसके बाद मोबाइल धारकों को सूचना देकर 22 मई को उनके मोबाइल वापस दिलाए जा रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि लोग अपने मोबाइल में संचार साथी एप डाउनलोड करें, ताकि मोबाइल खोने की स्थिति में आवश्यक जानकारी समय पर मिल सके। साथ ही यदि किसी का मोबाइल खो जाए तो मोबाइल का बिल, आईएमईआई नंबर, आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्र के साथ नजदीकी थाने पर पहुंचकर सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
मोबाइल रिकवरी अभियान में प्रभारी सर्विलांस/स्वाट/एसओजी निरीक्षक संजय पाण्डेय, उपनिरीक्षक विनोद यादव, आरक्षी सौरभ पाण्डेय और आरक्षी अंकुर यादव की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments