Friday, May 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरहोटल कांड –पुलिस की मौजूदगी में प्रेमिका का चहोडा घाट पर किया...

होटल कांड –पुलिस की मौजूदगी में प्रेमिका का चहोडा घाट पर किया गया अंतिम संस्कार


बसखारी अम्बेडकर नगर। बसखारी थाना क्षेत्र के शुकुल बाजार तेंदुआ के पास संचालित वरद होटल के कमरे में एक दिन पूर्व प्रेमिका की गला दबाकर हत्या के मामले में मृतका के पिता के प्रार्थना पत्र पर प्रेमी के विरुद्ध हत्या के आरोप में बसखारी पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर अन्य पहलुओं की भी जांच में जुटी हुई है। वहीं अभी भी पुलिस की अभिरक्षा में हत्यारोपी प्रेमी का इलाज मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में चल रहा है। फिलहाल हत्यारोपी खतरे से बाहर बताया जा रहा है। वही शुक्रवार को मृतक प्रेमिका का शव पोस्टमार्टम होने के बाद शव के घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। हालांकि कुछ देर बाद मृतक छात्रा के शव का अंतिम संस्कार पुलिस अभिरक्षा में चाहेड़ाघाट पर कर दिया। बसखारी थाना क्षेत्र के मरौंचा निवासिनी प्रिया (20) पुत्री अशोक व कुलदीप गौड़ पुत्र लक्ष्मी नरायन निवासी गोकुलपुर हंसवर के बीच लगभग तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते गुरुवार को दोनों एक साथ शुक्ल बाजार तेंदुआ में संचालित वरद रेस्टोरेंट में कमरा लेकर कमरा नं 303 के भीतर चले गये। कमरे में दोनों के बीच प्रेम संबंध में शंका को लेकर विवाद शुरु हुआ था। इसी विवाद में कुलदीप ने प्रिया का गला दबाकर स्वयं जहरीला पदार्थ निगल लिया था। कुलदीप की ही सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची तो प्रिया बेसुध हालत में पड़ी थी तथा कुलदीप लड़खड़ा रहा था। मौके पर पुलिस ने तत्काल दोनों को अस्पताल पहुंचाया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने प्रिया को मृतक घोषित कर दिया। मामले में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने पुलिस बल व फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल वरद होटल का निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दी थी।पुलिस ने मृतक के पिता की प्रार्थना पत्र पर कुलदीप के खिलाफ हत्या के आरोप के साथ संबंधित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में हत्या के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी का अभिरक्षा में इलाज चल रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी।शुक्रवार को पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस ने मृतका के परिजनों को सुपुर्द कर दिया। लेकिन बसखारी पुलिस ला एंड आर्डर बिगड़ने की आशंका में चप्पे-चप्पे पर तैनात रही तथा ग्रामीणों से पल पल की जानकारी इकट्ठा करती रही। शुक्रवार की ढेर सांय‌ परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments