◆ एक पोस्ट को लेकर दिया धमकी, मामले में थाना हैदरगंज में दर्ज हुआ है मुकदमा
◆ इससे पहले भी एक कार्यक्रम में कर चुके है तत्कालीन भाजपा जिलाध्यक्ष से अभद्र व्यवहार
अयोध्या। बसपा से फैजाबाद लोकसभा का चुनाव लड चुके सच्चिदानंद पाण्डेय ने भाजपा के जिला सोशल मीडिया संयोजक प्रवेश कुमार मिश्र को फोन पर जाने से मारने की धमकी दी है। मामले में थाना हैदरगंज में सच्चिदानंद पाण्डेय के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ है। सच्चिदानंद पाण्डेय इससे पहले भी विवाद करने के कारण सुर्खियों में रहे है। इसी वर्ष जनवरी माह में सच्चिदानंद पाण्डेय ने एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान तत्कालीन भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह से अभद्रता की थी। इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे। हालांकि तत्समय मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण दब गया था। जिसके बाद एक बार फिर से भाजपा नेता को उनके द्वारा अभद्र भाषा प्रयोग करने का मामला सामने आया है। जनवरी माह में आजमगढ़ में भी इनके खिलाफ धमकी देना व भारतीय न्याय संहिता की धारा 316 (2) में मुकदमा दर्ज किया है। वर्तमान में सच्चिदानंद भाजपाई हो चुके है।
भाजपा जिला संयोजक सोशल मीडिया प्रवेश कुमार मिश्र ने अपनी तहरीर में कहा है कि बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सच्चिदानंद पाण्डेय ने फोन पर उसे जान से मारने की धमकी दिया। इसके बाद जब उसने दोबारा फोन करके पूछा कि आप कौन हो तो उन्होंने कहा कि वह उसे जान से मार देंगे। प्रवेश का कहना है कि वह भाजपा की सोशल मीडिया का कार्य देखते है। इसलिए उन्हें टारगेट किया जा रहा है। यदि उनके उपर किसी भी प्रकार का प्राणघातक हमला होता है तो इसकी जिम्मेदारी सच्चिदानंद पाण्डेय की होगी। प्रवेश पाण्डेय का कहना है कि एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर उन्हें धमकी मिली है। वह ग्राम सिरसा थाना हैदरगंज के रहने वाले है।