Thursday, May 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअवध विश्वविद्यालय का 31वां दीक्षांत समारोह को लेकर कुलपति ने किया तैयारी...

अवध विश्वविद्यालय का 31वां दीक्षांत समारोह को लेकर कुलपति ने किया तैयारी बैठक


अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में 31वें दीक्षांत समारोह और नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियों को लेकर गुरुवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन स्थित सभाकक्ष में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने की।

बैठक में निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय का 31वां दीक्षांत समारोह आगामी 12 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इस बार समारोह का आयोजन विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में भव्य रूप से किए जाने की योजना है। कुलपति ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में परीक्षाओं के मूल्यांकन कार्य को शीघ्र पूरा कर परिणाम जल्द घोषित करने पर भी जोर दिया गया। साथ ही नए शैक्षणिक सत्र में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

कुलपति ने दीक्षांत समारोह को अनुशासित एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराने तथा प्रवेश प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए विभिन्न समितियों के गठन और उनकी जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विभागाध्यक्षों और अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य उच्च स्तरीय मानकों के अनुरूप निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं।

बैठक में कुलसचिव विनय कुमार सिंह, वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ल, प्रो. एस.एस. मिश्र, प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक, प्रो. आशुतोष सिन्हा, प्रो. सिद्धार्थ शुक्ल, प्रो. एस.के. रायजादा, प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा, प्रो. फर्रुख जमाल, प्रो. गंगाराम मिश्र, प्रो. शैलेंद्र कुमार, प्रो. सुरेन्द्र मिश्र, उपकुलसचिव डॉ. ए.के. गौतम, डॉ. रीमा श्रीवास्तव, रवि मालवीय तथा गिरीश पंत सहित कई अधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments