Thursday, May 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारामनगरी में स्वच्छता जागरूकता के लिए निकली पदयात्रा

रामनगरी में स्वच्छता जागरूकता के लिए निकली पदयात्रा


◆ महापौर बोले- स्वच्छता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी


अयोध्या। रामनगरी को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार को महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी के नेतृत्व में स्वच्छता जनजागरूकता पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा के दौरान नगर के संभ्रांतजनों और आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए 31 मई को सुबह 7 बजे से 7:30 बजे तक अपने घरों और सार्वजनिक स्थलों के आसपास सफाई करने का आह्वान किया गया।

पदयात्रा के दौरान सैकड़ों घरों के सामने स्वच्छता संबंधी स्टीकर लगाए गए और लोगों को पंपलेट वितरित किए गए। महापौर ने कहा कि धार्मिक और आध्यात्मिक नगरी अयोध्या की गरिमा बनाए रखना नगरवासियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन बनाकर पूरे देश में सकारात्मक संदेश दें।

यात्रा के दौरान रास्ते में मिले लोगों ने महापौर का स्वागत करते हुए 31 मई को आयोजित होने वाले विशेष सफाई अभियान में भागीदारी का भरोसा भी दिलाया।

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे चली इस पदयात्रा में ध्वनि विस्तारक वाहनों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। पदयात्रा वशिष्ठ कुंड (निषादराज) चौराहे से शुरू होकर अशर्फी भवन, गोलाघाट चौराहा होते हुए तुलसी उद्यान तक पहुंची।

इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त भारत, जोनल अधिकारी अशोक गुप्त, भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, पार्षद अनुज दास, डॉ. राकेश त्रिपाठी, आलोक द्विवेदी, सुरेंद्र सिंह नीटू, इंद्रप्रीत सिंह बेदी, राजेश पांडेय, आलोक मिश्र, आलोक सिंह राना, आशीष कौर, पूर्णेन्द्र त्रिपाठी, अजय आजाद, श्रीनिवास शास्त्री, रोहित शर्मा और निरंकार पाठक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


रायबरेली मार्ग से रामनगर तक निकलेगी पदयात्रा


स्वच्छता जनजागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार सुबह 7 बजे गुरुनानक अकादमी, रायबरेली मार्ग से महापौर की अगुवाई में दूसरी पदयात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा नाका हनुमानगढ़ी होते हुए रामनगर तक जाएगी, जिसमें क्षेत्रीय पार्षदों के साथ स्थानीय संभ्रांतजन भी शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments