Thursday, May 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

जलालपुर, अंबेडकरनगर। जलालपुर सर्किल क्षेत्र के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अज्ञात वाहनों की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों हादसों के बाद परिवारों में कोहराम मच गया, वहीं गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पहली घटना थाना जैतपुर क्षेत्र के सोहगूपुर के पास हुई। सेहरी गांव निवासी लाल बहादुर (22) पुत्र छागुर बाइक से किसी परिचित को छोड़कर घर लौट रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए नगपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया गया कि लाल बहादुर दो भाइयों में छोटा था और उसकी तीन बहनें हैं। करीब आठ माह पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। युवक की मौत के बाद नवविवाहिता पत्नी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
थानाध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
वहीं दूसरी घटना बुधवार देर रात थाना मालीपुर क्षेत्र के सैदपुर भितरी के पास हुई। हरिपालपुर गांव निवासी आशुतोष (25) पुत्र ब्रह्मदीन मेहंदी कार्यक्रम में कैमरा संचालन का कार्य करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के अनुसार आशुतोष चार भाइयों में सबसे बड़ा था तथा उसके विवाह की बातचीत भी चल रही थी। अचानक हुई मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मोदी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर अज्ञात वाहन और चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments