Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगोवध व गो-तस्करी सत्यापन अभियान में तीन लोग हिरासत में

गोवध व गो-तस्करी सत्यापन अभियान में तीन लोग हिरासत में


अम्बेडकर नगर। जनपद में चलाए जा रहे गोवध एवं गो-तस्करी से जुड़े अपराधियों के सत्यापन अभियान के तहत थाना इब्राहिमपुर पुलिस ने बुधवार को तीन लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई कस्बा इल्तिफातगंज क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संभावित आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से की।
पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देश पर चल रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी व क्षेत्राधिकारी टांडा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष इब्राहिमपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सत्यापन अभियान चलाया। इसी दौरान गोवध एवं गो-तस्करी से संबंधित गतिविधियों में संलिप्त रहे व्यक्तियों की जांच के दौरान तीन लोगों को हिरासत में लिया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में अनवर हुसैन उर्फ कल्लू बंजारा पुत्र अजमेरी निवासी सहजौरा कस्बा इल्तिफातगंज, कुकी बंजारा पुत्र पेमई निवासी सहजौरा कस्बा इल्तिफातगंज तथा राशिद पुत्र अजीज निवासी औरंगाबाद कस्बा इल्तिफातगंज शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि तीनों के विरुद्ध शांति भंग होने की आशंका, आपसी आमदा फौजदारी तथा संज्ञेय अपराध की संभावना को देखते हुए कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आशीष शुक्ला, हेड कांस्टेबल सुधीर सिंह, हेड कांस्टेबल दीपक सिंह तथा आरक्षी सूरज सिंह शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments