◆ बूथ से लेकर राष्ट्र निर्माण तक कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम : धर्मपाल सिंह
अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग रविवार को श्रीराम सेवक पुरम, अयोध्या में संपन्न हो गया। समापन सत्र में भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।










