Sunday, May 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या20 मई को बंद रहेंगी थोक व फुटकर दवा की दुकानें

20 मई को बंद रहेंगी थोक व फुटकर दवा की दुकानें

◆  केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने लिया निर्णय


◆  ऑनलाइन और नकली दवाओं के खिलाफ कर रहा है एसोसिएशन आंदोलन


अयोध्या। ऑनलाइन दवाओं की बिक्री और बाजार में बढ़ती नकली दवाओं के विरोध में जिले के दवा कारोबारियों ने 20 मई को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल का ऐलान किया है। इस दिन सभी थोक और फुटकर दुकानें बंद रहेंगी। निर्णय को लेकर रिकाबगंज स्थित एक कॉम्प्लेक्स में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष अवि आनंद ने की।
एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी शरद सिंह ने बताया कि यह आंदोलन आम नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा और छोटे व्यापारियों के हितों को बचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिना डॉक्टर के पर्चे और बिना सख्त निगरानी के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर दवाओं की बिक्री तेजी से बढ़ रही है, जो लोगों की जिंदगी के साथ गंभीर खिलवाड़ है। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि ऑनलाइन बिक्री के साथ नकली दवाओं का नेटवर्क भी लगातार फैल रहा है। हड़ताल के दौरान एसोसिएशन की प्रमुख मांगों में ऑनलाइन दवाओं की अनियंत्रित बिक्री पर तत्काल रोक लगाना, नकली दवाओं के जाल से देश की रक्षा, कॉपोरेट कम्पनियों के अनुचित डिस्काउंट का विरोध करना शामिल हैं। बैठक में महासचिव आनंद अग्रहरि, कोषाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, राकेश सोनी, शादाब खान, साहब वरदान सिंह, अमित दिवाकर, राकेश यादव, राजेंद्र यादव, रूमी जाकी, राजेश रस्तोगी, रवि मौर्य, वीरेंद्र जायसवाल, मिराज आलम, अभिषेक संजतानी, महेंद्र सिंह, शिवकांत, विकेश अग्रवाल, निर्मल रस्तोगी और विजय यादव मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments