Friday, May 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजोरको’ कैफे का शुभारंभ, स्वाद और आधुनिक माहौल का मिलेगा नया अनुभव

जोरको’ कैफे का शुभारंभ, स्वाद और आधुनिक माहौल का मिलेगा नया अनुभव


अयोध्या। रामनगरी में खाने-पीने के शौकीनों के लिए एक नए कैफे “जोरको” का भव्य शुभारंभ किया गया। गुजरात के सूरत से संचालित फूड ब्रांड “जोरको” ने अब अयोध्या में भी अपनी शुरुआत कर दी है। नाका बाईपास स्थित गांधी आश्रम के पास कैफे का उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भाग लिया।

कैफे का उद्घाटन भाजपा के पूर्व सांसद लल्लू सिंह, समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री आनंद सिंह यादव, सपा युवजनसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, ऑल इंडिया जमीयत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट शमशाद आलम तथा भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर संरक्षक अनुराग सिंह तथा प्रोपराइटर सरफराज आलम, शादाब और ध्रुव यादव ने अतिथियों का बुके भेंट कर स्वागत किया। आयोजकों ने बताया कि “जोरको” केवल एक कैफे नहीं बल्कि स्वाद, सुकून और यादगार माहौल का नया केंद्र बनने जा रहा है। यहां ग्राहकों को बेहतरीन कॉफी, पास्ता, ताजे सैंडविच सहित विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध होंगे।

उन्होंने बताया कि कैफे में गुजरात के कारीगरों द्वारा विभिन्न व्यंजन तैयार किए जाएंगे। कैफे प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक संचालित रहेगा। संचालकों ने अयोध्यावासियों से कैफे में पहुंचकर स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेने की अपील की।

उद्घाटन समारोह में भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, रुदौली अध्यक्ष जब्बार अली, भाजपा नेता मनोज जायसवाल, सपा नेता अभय सिंह, मोहम्मद हलीम पप्पू, मोहम्मद शाहरुख, नूर आलम, नूर बाबू, फरीद कुरैशी, शोएब खान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments