Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकार और बाइक की भिड़ंत में दो घायल, कार क्षतिग्रस्त

कार और बाइक की भिड़ंत में दो घायल, कार क्षतिग्रस्त


जलालपुर, अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के गोपरी चांदपुर गांव के निकट सिंगीपुर मोड़ पर शुक्रवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जबकि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत अधिकारी शिवकुमार जायसवाल शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे ग्रीन चौपाल कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कार से जा रहे थे। बताया जाता है कि जैसे ही वह सिंगीपुर मोड़ पर मुड़े, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बाइक कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

हादसे में घायल युवकों की पहचान राजन और दीपक निवासी शेखपुरा थाना जैतपुर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जैतपुर थाना अध्यक्ष प्रेमचंद हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला, आजमगढ़ भिजवाया।

थाना अध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments