अयोध्या। राममंदिर दर्शन के लिए आए एक श्रद्धालु के साथ रास्ते में विवाद के बाद मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। नगर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जालौन जनपद के जगनेवा थाला निवासी राजा रुद्रवन सिंह ने बताया कि वह कार से अयोध्या आ रहे थे। रास्ते में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी गाड़ी को कट मार दिया, जिससे वाहन डिवाइडर से टकराने से बचा। विरोध करने पर स्कॉर्पियो चालक अरसद अली ने अपने परिचितों को बुला लिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उनकी कार पर डंडों से हमला कर शीशा तोड़ दिया और उनके साथ मारपीट की। घटना में उनका मोबाइल, चश्मा और पर्स भी क्षतिग्रस्त हो गया तथा पर्स में रखे नौ हजार रुपये गायब हो गए।