Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रतीक यादव के निधन पर भाजपा नेताओं ने जताया शोक

प्रतीक यादव के निधन पर भाजपा नेताओं ने जताया शोक


अयोध्या। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के असमायिक निधन पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। भाजपा कार्यालय सहादतगंज में आयोजित शोक सभा में नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि प्रतीक यादव के निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। युवा अवस्था में इस प्रकार का असमय निधन परिवार एवं शुभचिंतकों के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि यह समाचार अत्यंत मर्माहत करने वाला है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा भाजपा परिवार अपर्णा यादव एवं उनके परिजनों के साथ खड़ा है। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि किसी प्रियजन का असमय बिछुड़ना अत्यंत पीड़ादायक होता है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रतीक यादव का असमय निधन अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
शोक व्यक्त करने वालों महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, शिवेन्द्र सिंह, तिलकराम मौर्या, रामप्रीत वर्मा, शशि प्रताप सिंह, बालकृष्ण वैश्य, वरूण चौधरी, हरिभजन गौड़, रवि शर्मा, शिवम शुक्ला, प्रवीण दुबे, प्रदीप यादव, मीडिया प्रभारी अमित कुमार मिश्र, मंडल अध्यक्ष मुकेश तिवारी सहित अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments