Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याफैजाबाद पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का सीबीएसई परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन

फैजाबाद पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का सीबीएसई परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन


अयोध्या। फैजाबाद पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में बेहतर प्रदर्शन किया है। विद्यालय की छात्रा अदिति सिंह ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया, जबकि नैना कौशल ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

विद्यालय प्रशासन के अनुसार अदिति सिंह ने गणित एवं शारीरिक शिक्षा विषय में 99-99 अंक प्राप्त किए। वहीं नैना कौशल ने अंग्रेजी और हिंदी में 93-93 अंक तथा जीव विज्ञान में 98 अंक हासिल किए।

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सफल छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रबंधक उमर मुस्तफा तथा प्रधानाचार्य के के मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह परिणाम प्राप्त हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments