Sunday, August 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारेलवे कर्मचारियों ने 1974 की ऐतिहासिक हड़ताल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

रेलवे कर्मचारियों ने 1974 की ऐतिहासिक हड़ताल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि


अयोध्या। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर 8 मई 1974 से प्रारंभ हुई 20 दिवसीय ऐतिहासिक रेलवे हड़ताल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन फैजाबाद शाखा द्वारा सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष कॉमरेड एम.एन. मिश्र ने की, जबकि संचालन शाखा मंत्री कामरेड हीरालाल ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1974 की देशव्यापी हड़ताल रेलवे कर्मचारियों की विभिन्न मांगों, जैसे आठ घंटे कार्य दिवस, बोनस और वेतन वृद्धि को लेकर की गई थी। इस आंदोलन ने कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा दी थी।

सभा में वक्ताओं ने रेलवे कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन की एकजुटता पर बल दिया तथा ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। साथ ही नेतृत्व के आह्वान पर भविष्य में होने वाले आंदोलनों एवं कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने की बात कही गई।

कार्यक्रम में कॉमरेड एम.एन. मिश्र, कामरेड हीरालाल, राघवेंद्र ओझा, पंचदेव, डीके त्रिपाठी, एपी मौर्य, संजीव कुमार, रमाकांत यादव, राजेंद्र यादव, अमित यादव, बीबी सिंह, अमित गौतम, कृष्णा रावत, केके सिंह, राजकुमार प्रिंस, प्रवीण पटेल, आरपी सिंह, फूलचंद, विनीत सिंह, मनोज कनौजिया, प्रशांत पांडे, ऋषि वर्मा, मुरारी कुमार गोप, अशोक बाबा, सुरेंद्र कुमार यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments