Home Uncategorized किराना व खाद की दुकान का ताला तोड़ हजारों की चोरी

किराना व खाद की दुकान का ताला तोड़ हजारों की चोरी

0
5
ayodhya samachar

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर-बसखारी मार्ग स्थित फूकनपुर चौराहे पर गुरुवार रात चोरों ने किराना व खाद की दुकान का ताला तोड़कर नकदी पार कर दी। घटना से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

नंदापुर निवासी सुनील वर्मा फूकनपुर चौराहे पर किराना व खाद की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह गुरुवार देर शाम दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा देख सन्न रह गए। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और बॉक्स में रखे करीब 39 हजार रुपये गायब थे।

चोरी की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदारों व ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पीड़ित ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। स्थानीय लोगों का कहना है कि फूकनपुर चौराहे पर रात्रि गश्त पर्याप्त नहीं होने से चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here