Saturday, May 9, 2026
HomeUncategorizedसंगठन के संस्कारों से सशक्त होंगे कार्यकर्ता, 11 सत्रों में सीखेंगे सांगठनिक...

संगठन के संस्कारों से सशक्त होंगे कार्यकर्ता, 11 सत्रों में सीखेंगे सांगठनिक गुण


◆ 10 व 11 मई को उदासीन आश्रम में आयोजित होगा भाजपा का कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर


◆ राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह करेंगे शिविर का उद‌्घाटन


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से अधिक सशक्त और दक्ष बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। 10 एवं 11 मई को उदासीन आश्रम, रानोपाली में दो दिवसीय शिविर लगाया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। शिविर का उद्‌घाटन राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह करेंगे। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव तथा महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता, संगठनात्मक कौशल और जनसेवा की भावना को और मजबूत किया जाएगा। वहीं महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा का प्रशिक्षण मॉडल कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित और समाज सेवा के प्रति समर्पित बनाता है। ऐसे शिविर संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

महानगर मीडिया प्रभारी अमित कुमार मिश्र ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को 11 सत्रों के माध्यम से भाजपा का इतिहास, कार्यकर्ता विकास, संगठन की कार्यपद्धति, मीडिया प्रबंधन, सोशल मीडिया, विचार परिवार, बूथ प्रबंधन, चुनाव प्रबंधन, वैचारिक अधिष्ठान तथा सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं सहित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर ही रात्रि प्रवास करेंगे। समापन के बाद प्रशिक्षण प्राप्त करते वाले कार्यकर्ताओं की ऑनलाइन परीक्षा होगी।

बैठक में तिलकराम मौर्या, शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, शिवम‌् शुक्ला, रवि शर्मा, अरविन्द सिंह, वरूण चौधरी, बाल कष्ण वैश्य, शशि प्रताप सिंह, स्वप्निल श्रीवास्तव, अमल गुप्ता, आकाश सोमवंशी, आलोक द्विवेदी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments