Thursday, May 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिले में 755 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ीं स्वच्छता...

जिले में 755 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ीं स्वच्छता सुविधाएं


अयोध्या। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जनपद अयोध्या की विभिन्न ग्राम पंचायतों में अप्रैल 2017 से मार्च 2026 तक 755 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता सुविधाओं का विस्तार हुआ है और खुले में शौच की समस्या में कमी आई है।

जिला प्रशासन के अनुसार ग्राम पंचायत स्तर पर बनाए गए इन सामुदायिक शौचालयों में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुविधा का ध्यान रखा गया है। शौचालयों में पानी, रोशनी और साफ-सफाई की मूलभूत व्यवस्थाएं भी विकसित की गई हैं।

अधिकारियों का कहना है कि सामुदायिक शौचालयों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ी है। पहले जहां खुले में शौच की समस्या अधिक थी, वहीं अब लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इससे जलजनित बीमारियों में भी कमी आई है और महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा को मजबूती मिली है। निर्माण कार्य में ग्राम प्रधानों, स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय युवाओं की भागीदारी भी रही। जिला प्रशासन की ओर से निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी और गुणवत्ता जांच कराई गई।

मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत केवल शौचालय निर्माण ही नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद में संचालित इस मॉडल को अन्य क्षेत्रों में भी लागू करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments