Sunday, August 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामड़ना गांव हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, कुल्हाड़ी से की गई थी...

मड़ना गांव हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, कुल्हाड़ी से की गई थी युवक की हत्या


अयोध्या थाना महाराजगंज क्षेत्र के मड़ना गांव में सोमवार रात हुए युवक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आला कत्ल भी बरामद किया है। पुलिस टीम ने गोसाईगंज क्षेत्र के महबूबगंज स्थित शेरवाघाट मार्ग से आरोपी रोहित कुमार यादव (28) विनोद कुमार यादव (30) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी मड़ना गांव के लायक का पुरवा के निवासी हैं।

गांव निवासी विनय यादव की सोमवार रात करीब 8 बजे कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि घटना से पहले वह पड़ोसी गांव लायक का पुरवा निवासी रोहित यादव अन्य के साथ शराब पी रहा था, इसी दौरान विवाद हो गया। बाद में रोहित यादव अपने भाई विनोद यादव के साथ नशे की हालत में विनय के घर पहुंचा, जहां कहासुनी के बाद रोहित ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल विनय को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments