Tuesday, May 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबंगाल, असम व पुडुचेरी में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

बंगाल, असम व पुडुचेरी में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न


जलालपुर, अंबेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली ऐतिहासिक जीत पर जलालपुर कस्बे में जोरदार उत्साह के साथ जश्न मनाया। नगर कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और पटाखे फोड़े।

समारोह में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि व मीडिया प्रभारी विकास निषाद समेत अन्य पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को टीका लगाकर सम्मानित किया। नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने जीत पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों, समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत और सशक्त संगठन का परिणाम है। इस दौरान जिला महामंत्री महेंद्र प्रताप चौहान, पूर्व नगर अध्यक्ष मानिक चंद सोनी, सुरेश गुप्त, आनंद मिश्र, अरुण मिश्र, शीतल सोनी, गिरीश जायसवाल, दुर्गेश गुप्ता, सोनू गुप्ता, सोनू गौड़, गोपाल सोनकर, डेविड गोरे, शिवम आर्या, विकास सोनकर, शिवनाथ त्रिपाठी, रामदौर मिश्र सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे नगर में भाजपा की जीत को लेकर उत्साह का माहौल दिखा। कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों में भी इसी तरह के प्रदर्शन का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments