Tuesday, May 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याडबल डेकर बस की टक्कर से दंपति की मौत, हाईवे किनारे पलटी...

डबल डेकर बस की टक्कर से दंपति की मौत, हाईवे किनारे पलटी बस, चालक फरार


अयोध्या लखनऊअयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में साइकिल सवार दंपति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा पटरंगा थाना क्षेत्र में रौजागांव चीनी मिल के समीप उस समय हुआ, जब श्रद्धालुओं से भरी डबल डेकर टूरिस्ट बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हालांकि बस में सवार यात्री सुरक्षित बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे में घनौली गांव निवासी राम सजीवन (62) और उनकी पत्नी राजकुमारी (60), जो साइकिल से जा रहे थे, गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, मतौली का पुरवा निवासी जितेंद्र कुमार, जो पैदल जा रहे थे, गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका उपचार जारी है।

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी आशीष निगम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया, जबकि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।

हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं। क्रेन की सहायता से पलटी बस को हटाकर राजमार्ग पर यातायात को पुनः सुचारु कराया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि तहरीर प्राप्त कर आवश्यक कारवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments