Tuesday, May 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यायुवक की कुल्हाड़ी से हत्या, आपसी विवाद में वारदात

युवक की कुल्हाड़ी से हत्या, आपसी विवाद में वारदात


अयोध्या। थाना महाराजगंज क्षेत्र के मड़ना गांव में सोमवार रात एक युवक की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी विनय यादव सोमवार रात करीब 8 बजे अपने घर के सामने मौजूद थे। आरोप है कि इससे पहले वह पड़ोसी गांव लायक का पुरवा निवासी रोहित यादव अन्य के साथ शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर रोहित यादव अपने भाई विनोद यादव के साथ नशे की हालत में विनय के घर पहुंचा, जहां कहासुनी के बाद मामला और बढ़ गया।

बताया जाता है कि इसी दौरान रोहित यादव ने विनय पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments