Monday, May 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकेरल की जीत पर कांग्रेस ने मनाया जश्न

केरल की जीत पर कांग्रेस ने मनाया जश्न


अयोध्या। केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की प्रचंड जीत पर कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर कांग्रेसियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया। पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई साझा किया।
जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि यह जीत आम जनता के विश्वास और कांग्रेस की नीतियों की जीत है। केरल की जनता ने जाति और धर्म से ऊपर उठकर विकास और जनकल्याण के पक्ष में मतदान किया है।
महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि यह सफलता कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूती का परिणाम है, जो भविष्य में और अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी।
पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि केरल की जनता ने विकास, भाईचारे और सामाजिक समरसता को प्राथमिकता देकर एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, राम अवध पासी, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र प्रताप सिंह, सैनिक राजकुमार पांडे, कविंद्र साहनी, पूर्व सभासद जनार्दन मिश्रा, चंचल सोनकर विशाल दुबे  आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments