Sunday, August 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराम कथा पार्क में वीवीआईपी अतिथि गृह निर्माण का निरीक्षण, गुणवत्ता के...

राम कथा पार्क में वीवीआईपी अतिथि गृह निर्माण का निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ समय सीमा में निर्माण के निर्देश


अयोध्या। राम कथा पार्क में निर्माणाधीन अति विशिष्ट अतिथि गृह के कार्यों का जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न ब्लॉकों के निर्माण कार्यों को परखा और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता व समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री ब्लॉक, रेजिडेंशियल ब्लॉक, डारमेट्री ब्लॉक, सर्विस ब्लॉक और गार्ड रूम समेत प्रस्तावित संरचनाओं का विस्तार से अवलोकन किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं और निर्माण की गुणवत्ता में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जिन हिस्सों में तकनीकी अड़चन या अन्य बाधाएं हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तत्काल दूर कर कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि परियोजना समय पर पूर्ण हो सके। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की नियमित जांच और कार्यों की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (नगर) योगानंद पांडे, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आदित्य विक्रम अग्रवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments