Monday, May 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमां समेत चार मासूमों के कत्ल का राज खुला, मुख्य आरोपी आमिर...

मां समेत चार मासूमों के कत्ल का राज खुला, मुख्य आरोपी आमिर मुठभेड़ में ढेर


अंबेडकर नगर। जनपद को झकझोर देने वाले मां और चार मासूम बच्चों की नृशंस हत्या कांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया। मीरानपुर मोहल्ला निवासी आमिर पुत्र लोद्धन रविवार तड़के नेवतरिया बाईपास के पास पुलिस से हुई मुठभेड़ में ढेर हो गया।
पुलिस के मुताबिक, फरार चल रहे आरोपी की लोकेशन मिलने पर एसओजी व स्थानीय पुलिस ने घेराबंदी की। सुबह करीब पांच बजे बाइक से भागने की फिराक में पहुंचे संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। पीछा करने पर बाइक फिसल गई और आरोपी ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मुठभेड़ के दौरान एसओजी प्रभारी विनोद यादव की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगी, जबकि एक उपनिरीक्षक व एक सिपाही घायल हो गए।


ईंट से कूचकर की गई थी बच्चों की हत्या


बीते शनिवार को अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद मोहल्ले में एक ही परिवार के चार मासूम बच्चों के शव घर के भीतर खून से लथपथ हालत में मिले थे। बच्चों की बेरहमी से ईंट से कूचकर हत्या की गई थी। घटना के बाद उनकी मां गासिया खातून संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थीं, जिससे प्रारंभिक जांच में पुलिस ने उन्हीं पर हत्या कर फरार होने की आशंका जताई थी।


मां का शव मिलने से पलटी जांच की दिशा


घटना के दूसरे दिन घर से चंद कदम दूर नाले से गासिया खातून का शव बरामद हुआ। शरीर पर चोट के निशान मिलने से साफ हो गया कि वह भी हत्या की शिकार हुई हैं। इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले को हत्या की साजिश मानते हुए जांच का दायरा बढ़ाया, जिसमें आमिर का नाम मुख्य आरोपी के रूप में सामने आया था।वारदात के पीछे की वजह—रंजिश, संबंध या अन्य किसी कारण का खुलासा साक्ष्यों के आधार पर किया जाएगा। आरोपी का अपराधिक इतिहास भी रहा है।
इस दिल दहला देने वाली वारदात से जहां पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी, वहीं आरोपी के मारे जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस ने मामले की गहन जांच जारी होने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments