Sunday, August 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमां बनी हैवान: चार मासूमों की हत्या कर हुई फरार, मोहल्ले में...

मां बनी हैवान: चार मासूमों की हत्या कर हुई फरार, मोहल्ले में सन्नाटा

अंबेडकर नगर। कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद मोहल्ले में शनिवार की शाम रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई। एक मां ने अपने ही चार मासूम बच्चों की निर्मम हत्या कर दी और फरार हो गई। घटना से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा है, वहीं लोगों में आक्रोश और दहशत का माहौल है।

सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंदर से बंद दरवाजा तोड़ा और घर के भीतर से चारों बच्चों के शव बरामद किए। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी समेत कई अधिकारी पहुंचे और घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया।

मृतकों की पहचान 14 वर्षीय सफीक, 12 वर्षीय साकिब, 10 वर्षीय उमर और 8 वर्षीय साजिदा के रूप में हुई है। चारों सगे भाई-बहन थे और एक ही कमरे में मृत पाए गए। मासूमों की हालत देख मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।


 

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बच्चों की मां साजिया खातून ने ही इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद वह घर से फरार हो गई। पुलिस को आशंका है कि वारदात के समय घर का दरवाजा अंदर से बंद था, जिससे किसी बाहरी व्यक्ति के शामिल होने की संभावना कम मानी जा रही है।

बताया जा रहा है कि महिला का पति सऊदी अरब में रहकर मजदूरी करता है और वर्षों से घर नहीं आया है। घर महिला के नाम पर है। पारिवारिक परिस्थितियों और मानसिक स्थिति को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं।

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि घटना अत्यंत गंभीर है। फरार महिला की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

घटना के बाद मोहल्ले में मातम का माहौल है। लोगों के जेहन में एक ही सवाल गूंज रहा है आखिर एक मां अपने ही बच्चों की जान कैसे ले सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments