Friday, May 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतमसा नदी में डूबा मासूम, इलाज के दौरान तोड़ा दम

तमसा नदी में डूबा मासूम, इलाज के दौरान तोड़ा दम


जलालपुर, अंबेडकर नगर। कोतवाली क्षेत्र के मगुरा डीला गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में छः वर्षीय बालक की जान चली गई। तमसा नदी में नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी छः वर्षीय अभिनय पुत्र सुक्खू नदी किनारे अन्य बच्चों को नहाते देख खुद भी पानी में उतर गया। नहाते समय वह अचानक गहरे हिस्से में पहुंच गया और डूबने लगा। साथ में मौजूद बच्चों ने शोर मचाते हुए किसी तरह उसे बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी।

परिजन आनन-फानन में उसे पास के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन बच्चे को मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उपचार के दौरान रात करीब 10 बजे उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। इस संबंध में कोतवाल अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि घटना की जानकारी है। परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments