Sunday, August 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअवैध मीट दुकानों पर छापेमारी, कई पर कार्रवाई

अवैध मीट दुकानों पर छापेमारी, कई पर कार्रवाई


अयोध्या। धर्मनगरी अयोध्या में प्रशासन ने एक बार फिर अवैध मीट दुकानों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। नगर निगम और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने पंचकोशी परिक्रमा मार्ग के अंतर्गत आने वाले राम पथ और धर्मपथ सहित कई संवेदनशील इलाकों में औचक छापेमारी की।

अभियान की सूचना मिलते ही मीट शॉप संचालकों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार आनन-फानन में अपनी दुकानें बंद कर मौके से हटते नजर आए। टीम ने विशेष रूप से सहादतगंज और मकबरा क्षेत्र में बिना लाइसेंस संचालित हो रही दुकानों को चिन्हित कर जांच की। इस दौरान कई प्रतिष्ठानों पर लाइसेंस, स्वच्छता और मांस की गुणवत्ता से जुड़े नियमों का उल्लंघन पाया गया, जिस पर मौके पर ही कार्रवाई की गई।

खाद्य सुरक्षा विभाग के आयुक्त मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि अयोध्या एक प्रमुख धार्मिक नगरी है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में उनकी आस्था और धार्मिक भावनाओं का सम्मान बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया गया है।

उन्होंने बताया कि सहादतगंज और मकबरा क्षेत्र के अलावा राम पथ और धर्मपथ के आसपास अवैध रूप से संचालित छोटे पोल्ट्री फार्मों को भी चिन्हित किया गया है। इनके खिलाफ भी जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक मार्गों पर किसी भी प्रकार की अवैध मीट दुकान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments