Monday, April 27, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याश्रीराम चिकित्सालय का जीर्णोद्धार जनता को समर्पित, सुविधाओं का हुआ विस्तार

श्रीराम चिकित्सालय का जीर्णोद्धार जनता को समर्पित, सुविधाओं का हुआ विस्तार


◆ बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता – वेद प्रकाश


अयोध्या। रामनगरी के प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान श्रीराम चिकित्सालय में किए गए व्यापक जीर्णोद्धार कार्यों का लोकार्पण विधायक वेद प्रकाश गुप्ता द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी ली।

चिकित्सालय के पुराने इमरजेंसी ब्लॉक, एक्स-रे ब्लॉक और ओल्ड वार्ड का पूर्ण रूप से जीर्णोद्धार कराया गया है। इसमें नई फ्लोरिंग, पार्टीशन, फॉल्स सीलिंग, आधुनिक बेड, एसी और पंखों की व्यवस्था की गई है। साथ ही अस्पताल में 100 से अधिक फुली ऑटोमेटिक फाउलर बेड लगाए गए हैं। आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर, इमरजेंसी, ईएनटी और डेंटल चिकित्सा के लिए उच्च गुणवत्ता के अत्याधुनिक उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।

इस अवसर पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि “बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। श्रीराम चिकित्सालय के जीर्णोद्धार से यहां आने वाले मरीजों को अब आधुनिक और सुलभ चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी। सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है, जिससे आमजन को निजी अस्पतालों पर निर्भर न रहना पड़े।” कहा कि अस्पताल में स्वच्छता, संसाधनों की उपलब्धता और चिकित्सकों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जा रही है, ताकि हर मरीज को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित रहें।

मौके पर अपर निदेशक डा बी के एस चौहान, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा वी के वर्मा, सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments