बसखारी, अंबेडकर नगर। बसखारी पुलिस ने चोरी, लूट ,गैंगस्टर के मामले में फरार चल रहे तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करने का दावा करते हुए उनके पास से चोरी की छः एंड्राइड मोबाइल व एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया है। बसखारी पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के विरुद्ध चोरी का मुकदमा पंजीकृत मोटरसाइकिल को एमबी एक्ट की धाराओं में चीज कर दिया है। बसखारी पुलिस को यह सफलता गुरुवार की तड़के उस समय मिली ,जब बसखारी थाने पर तैनात उप निरीक्षक कमलेश यादव अपने हमराही पुलिस कर्मी बाल कृष्णा तिवारी, अमित चौरसिया, अजीत यादव ,सौरव यादव व विवेक चौधरी के साथ गस्त पर कर रहे थे कि इसी बीच बसखारी थाना क्षेत्र में स्थित मटिया माई मोड़ के पास संदिग्ध अवस्था में आ रहे एक बाइक पर सवार तीन युवकों को हिरासत में लेकर जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास से छः मोबाइल जिसमें से पांच एंड्रॉयड व एक की पैड मोबाइल बरामद हुई। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि उक्त मोबाइल को उन्होंने टांडा, इब्राहिम और संम्मनपुर थाना क्षेत्र से चोरी की थी। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों की पहचान दुर्गेश कनौजिया पुत्र राजाराम निवासी जीमापुर थाना इब्राहिमपुर, सुरेंद्र कुमार(सुनील) पुत्र राम सिधार निवासी त्रिलोकपुर थाना अलीगंज व केशव पुत्र मुरली निवासी चकमखदुमपुर कोतवाली टाण्डा के रूप में हुई है। इनके विरुद्ध जनपद व गैर जनपद के थानों में कई आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं। दुर्गेश कनौजिया के ऊपर जनपद के इब्राहिमपुर, अलीगंज, अकबरपुर, संम्मनपुर सहित अयोध्या जनपद के महाराजगंज के थाने में लूट,चोरी व गैंगस्टर एक्ट से संबंधित करीब 10 मुकदमे तो केशव के ऊपर जनपद के अहिरौली ,टांडा व बस्ती जनपद के कलवारी थानों में कुल 11 मुकदमे तथा सुरेंद्र कुमार के ऊपर अलीगंज और टांडा में कुल 3 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए तीनों आरोपियों को बसखारी पुलिस ने न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस मामले में थाना अध्यक्ष सुनील कुमार पांडे ने बताया कि पकड़े गए तीनों अभियुक्तों को जरूरी कानूनी कार्रवाई को पूरा करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।