Wednesday, April 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरहोमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुई अहम बैठक

होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुई अहम बैठक


◆ 25 से 27 अप्रैल तक नौ केंद्रों पर दो पालियों में होगी परीक्षा, निष्पक्षता पर विशेष जोर


अंबेडकर नगर। उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट की लिखित परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने संयुक्त रूप से की।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योत्स्ना बंधु, अपर पुलिस अधीक्षक सहित सभी सेक्टर, जोनल एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक तथा संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा कार्मिक बोर्ड के दिशा-निर्देशों का गहन अध्ययन कर लें और उनका अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता से करें। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को जनपद के नौ केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी, जिसमें पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित की जाएगी। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

बैठक में कार्यदायी संस्था के जिला प्रबंधक द्वारा परीक्षा संचालन से संबंधित दिशा-निर्देशों का विस्तृत प्रशिक्षण भी दिया गया, ताकि परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराया जा सके।

अंत में पुलिस अधीक्षक और मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments