Thursday, April 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविश्व पृथ्वी दिवस पर विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

विश्व पृथ्वी दिवस पर विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प


◆ क्विज, वाद-विवाद व पोस्टर प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया उत्साह


जहांगीरगंज, अंबेडकर नगर। राजकीय हाई स्कूल जहांगीरगंज में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर बुधवार को विभिन्न कार्यक्रमों के साथ समारोहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य डॉ. सुरेश लाल श्रीवास्तव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की।

इस मौके पर प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को पृथ्वी दिवस के महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि इसकी शुरुआत 1970 में अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन द्वारा की गई थी और आज यह दिवस 192 से अधिक देशों में 22 अप्रैल को मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है, इसलिए हमें धरती की हरियाली, जीवन की खुशहाली के संकल्प को अपनाना चाहिए। साथ ही माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्या: मंत्र का उल्लेख करते हुए पृथ्वी की सेवा और सुरक्षा का संदेश दिया।

कार्यक्रम को शिक्षक मुकेश कुमार, राम जतन वर्मा, प्रदीप कुमार तथा शिक्षिका मयंक राय ने भी संबोधित किया और पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।

दिवस के अवसर पर हमारी शक्ति, हमारा ग्रह थीम पर आधारित क्विज, वाद-विवाद, भाषण, निबंध और पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। क्विज प्रतियोगिता में कक्षा नौ के छात्र सत्यम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 10 की अंशिका अव्वल रहीं। वाद-विवाद में स्वतंत्र कुमार और चंदन ने बाजी मारी। निबंध प्रतियोगिता में प्रिया सहाय प्रथम तथा उजाला द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में साक्षी, गरिमा और आर्या का प्रदर्शन सराहनीय रहा।

अंत में प्रधानाचार्य ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments