Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरघर का जंगला तोड़ लाखों के जेवरात पर चोरों किया हाथ साफ

घर का जंगला तोड़ लाखों के जेवरात पर चोरों किया हाथ साफ


जलालपुर अम्बेडकर नगर। थाना जैतपुर के ढाका गांव में मंगलवार की रात चोरों ने एक घर का जंगला तोड़ कर घर मे रखे लगभग पांच लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात गायब कर दिया। घर वालों को चोरी की सूचना सुबह पता चली। जिस की सूचना पुलिस को दी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल को छानबीन की। ढाखा ग्राम निवासी अतुल सिंह के घर अज्ञात चोर घर लगे दो जंगलों को तोड़ दिया और घर मे दाखिल होगये। और घर मे रखे आलमारी व बॉक्स को तोड़कर उस में रखे मंगलसूत्र,अंगूठी, पायल हार समेत लगभग पांच लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात को गायब कर दिया। अतुल सिंह घर के समीप बैठका में सोरहे थे जब कि बीमार मां घर के अंदर थी। जिस का फायदा उठाते हुए चोरों ने अपने काले कारनामे को अंजाम दिया। चोरी की सूचना घर वालो को मंगलवार भोर में लगी अतुल सिंह घर के सामानों को बिखरा देख कर हतप्रभ हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पहुंच कर छानबीन की। एसओ जैतपुर थीरेंद्र  कुमार आजाद ने बताया कि चोरी की छानबीन की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जायेगा। लगातार क्षेत्र में ही रही चोरियों से लोगो मे रोष व्याप्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments