Monday, June 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल, चालक फरार

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल, चालक फरार


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के भुजगी गांव निवासी राज तिवारी 18 वर्ष पुत्र मधुसूदन तिवारी सोमवार रात लगभग नौ बजे जलालपुर से बाइक द्वारा अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह नेवादा के पास पहुंचा, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

हादसे में युवक को गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नगपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। वर्तमान में युवक का इलाज जलालपुर नगर के एक निजी चिकित्सालय में चल रहा है।

इस संबंध में जैतपुर थाना अध्यक्ष धीरेंद्र आजाद ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments