Tuesday, April 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासांसद अवधेश प्रसाद का सरकार पर हमला, गैस, स्मार्ट मीटर और महिला...

सांसद अवधेश प्रसाद का सरकार पर हमला, गैस, स्मार्ट मीटर और महिला बिल पर उठाए सवाल


अयोध्या। समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने अयोध्या में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरा। उन्होंने शादी-विवाह के सीजन में गैस सिलेंडर की कमी, स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी और महिला संशोधन बिल को लेकर सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला।

सांसद ने कहा कि इस समय शादी-विवाह का दौर चल रहा है, लेकिन आम लोगों को गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक-एक सिलेंडर 4 से 5 हजार रुपये तक ब्लैक मार्केट में बेचा जा रहा है, जबकि सरकार इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रही है।

स्मार्ट मीटर को लेकर भी उन्होंने प्रदेश सरकार पर सवाल खड़े किए। उनका कहना था कि उत्तर प्रदेश में अब तक करीब 76 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, लेकिन इससे उपभोक्ताओं को राहत मिलने के बजाय बिजली बिल में भारी बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जो बिल पहले 1000 रुपये आता था, अब वह बढ़कर डेढ़ से दो हजार रुपये तक पहुंच गया है। उन्होंने मांग की कि सरकार सभी स्मार्ट मीटर हटाए और उपभोक्ताओं से वसूली गई अतिरिक्त धनराशि वापस करे।

महिला संशोधन बिल पर बोलते हुए सांसद ने कहा कि सदन में जो प्रस्तुत किया गया, वह वास्तविक महिला सशक्तिकरण नहीं था, बल्कि राजनीतिक उद्देश्य से लाया गया प्रस्ताव था। उन्होंने दावा किया कि 2023 में महिला आरक्षण से जुड़ा विधेयक सर्वसम्मति से पारित हो चुका है, जबकि वर्तमान प्रस्ताव के पीछे अन्य सामाजिक वर्गों के अधिकारों को प्रभावित करने की मंशा है।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें पहले अपना राजनीतिक स्थान स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे चुनाव हार चुके नेता हैं और पार्टी के समर्थन से ही मंत्री और उपमुख्यमंत्री बने हैं। सांसद ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और भारतीय जनता पार्टी सत्ता से बाहर हो जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments