Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में युवक का कटा गला,जिला चिकित्सालय में भर्ती

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का कटा गला,जिला चिकित्सालय में भर्ती

अंबेडकरनगर । संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का गला काट कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है।युवक को सी एच सी टांडा से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। घायल युवक के अभी कुछ बोल न पाने की  स्थित में नहीं हैं जिससे स्थिति स्पष्ट नही हो पा रही है।

अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खास पुर दड़वा में एक युवक का गला सुनसान स्थान पर सरसों के खेत मे काट कर घायल कर दिया गया है।युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है । घटना स्थल का निरीक्षण अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय व सी ओ संतोष कुमार ने किया। ग्राम वासियों ने बताया दिलीप कुंमार उर्फ पिंटू पासवान उम्र लगभग 28 वर्ष पुत्र चौथी का गला किसी ने काट दिया। बताया जाता है कि युवक खुद चलकर टाण्डा सरकारी अस्पताल पहुंचा जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया। घटना स्थल पर खेत मे खून के निशान मौजूद थे। उक्त घटना में अभी तक परिजनों द्वारा कोई तहरीर नही दी गयी है, लेकिन घटना के चलते पूरे जिले की एजेंसियों को सक्रिय कर दिया। घटना स्थल पर स्वाट टीम प्रभारी अजय प्रताप सिंह मय टीम, निरीक्षक स्थानीय अभिसूचना इकाई अभिमन्यु मिश्रा, थानाध्यक्ष अलीगंज विजेन्द्र शर्मा,कोतवाली टाण्डा व इब्राहिमपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments