Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपांच करोड़ 50 लाख की लागत से बनेगा  इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, प्रक्रिया...

पांच करोड़ 50 लाख की लागत से बनेगा  इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, प्रक्रिया जल्द होगी शुरू


अंबेडकर नगर। जनपद मुख्यालय पर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ी पहल होने जा रही है। अकबरपुर में पांच करोड़ 50 लाख की लागत से इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। यह जानकारी भाजपा नेता व नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य ने दी।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मुलाकात कर अकबरपुर में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित कराने की मांग रखी थी। मंत्री ने इस पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए भरोसा दिलाया कि इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए चार्जिंग स्टेशनों का विस्तार आवश्यक है और अकबरपुर में इसके निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू कराई जाएगी।

विवेक मौर्य ने परिवहन मंत्री के इस आश्वासन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं और परिवहन मंत्री ने भी अपने विभाग में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

उन्होंने बताया कि मुलाकात के दौरान उन्होंने अकबरपुर में लंबे समय से लंबित बस स्टेशन के स्थानांतरण और नए बस अड्डे के निर्माण के लिए 32 करोड़ की मंजूरी मिलने पर भी परिवहन मंत्री का आभार जताया। कहा कि इससे क्षेत्र में परिवहन सुविधाएं और बेहतर होंगी।

विवेक मौर्य ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में अकबरपुर में परिवहन सेवाओं का और विस्तार होगा और लोगों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments